नेपाल के पूर्व क्रिकेट कप्तान लामिछाने को काठमांडू एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व स्पिनर संदीप लामिछाने को पुलिस ने गुरुवार को काठमांडू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। लामिछाने पर 17-वर्षीय लड़की का रेप करने का आरोप है। इससे पहले लामिछाने ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा, "मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।"
read more at हिन्दुस्तान


