राजस्थान में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर हुआ हमला, तोड़े गए गाड़ी के शीशे
जोधपुर (राजस्थान) में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर मंगलवार को हमला कर उसके शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव के कारण मदेरणा पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, दिव्या मदेरणा पर हमले की घोर निंदा करता हूं।"
read more at ABP न्यूज़


