Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस के एसआई की कार की चपेट में आने से हुई मौत, 31 जनवरी को होने वाले थे रिटायर

short by शिव / on Saturday, 14 January, 2023
दिल्ली की शांतिवन रेडलाइट के पास शुक्रवार रात एक कार की टक्कर से पुलिस के एसआई लटूर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त सिंह ड्यूटी पर थे और वह आगामी 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे। बकौल पुलिस, घटना में शामिल कार को ज़ब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा