बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, 'बेरिल' तूफान के कारण फंसी थी
भारतीय टीम बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम के साथ-साथ भारतीय पत्रकारों को भी स्पेशल फ्लाइट से भारत वापस लाया जा रहा है। गौरतलब है, टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व टूर्नामेंट कवरेज के लिए वहां गए भारतीय पत्रकार 'बेरिल' तूफान के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे।
read more at इंडिया टीवी


