सीबीआई ने हॉकी इंडिया कोष दुरुपयोग मामले में आईओए प्रमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की
सीबीआई ने हॉकी इंडिया कोष के दुरुपयोग मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा व अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बत्रा व अन्य पर कोष के ₹35 लाख के निजी इस्तेमाल का आरोप है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपों पर पूछताछ के लिए बत्रा को जल्द तलब किया जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


