Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैलोवीन पर ब्रिटेन की महारानी की तरह तैयार हुई 1-वर्षीय बच्ची को महारानी ने भेजा पत्र

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 4 January 2022
पिछले साल हैलोवीन के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की तरह तैयार हुई अमेरिका की 1-वर्षीय बच्ची जेलीन सदरलैंड को महारानी से एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा है, "महारानी शानदार पोशाक में आपकी बेटी...की तस्वीर देखकर खुश हुईं।" इस पोशाक में जेलीन की कुत्तों के साथ एक तस्वीर उसकी मां ने ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस भेजी थी।