महुआ ने सड़क किनारे चाय बनाते हुए वीडियो किया शेयर, कहा- क्या पता यह मुझे कहां पहुंचा दे
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क किनारे एक ठेले पर चाय बनाते हुए दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, "चाय बनाने में अपना हाथ आज़माया। कौन जानता है यह मुझे कहां पहुंचा दे।" दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि वह बचपन में चाय बेचा करते थे।
read more at Hindustan Times


