सिक्किम में सड़क हादसे में सेना के 16 जवान हुए शहीद, 4 घायल
भारतीय सेना ने शुक्रवार को बताया कि ज़ेमा (सिक्किम) में सड़क हादसे में सेना के कम-से-कम 16 जवान शहीद हो गए हैं जबकि 4 जवान घायल हैं। बकौल सेना, तीखे मोड़ से गुज़रते वक्त ट्रक गहरी खाई में गिर गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मृतकों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
read more at हिन्दुस्तान


