'एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर लगेगा जुर्माना' के दावे पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने एक फर्ज़ी रिपोर्ट की तस्वीर शेयर की है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, एक से अधिक बैंकों में खाता रखने पर ग्राहकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पीआईबी ने कहा, "आरबीआई ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। ऐसी फर्ज़ी खबरों से सावधान रहें!"
read more at PIB


