दिल्ली में तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक शख्स ट्रेन के आगे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 8:34 बजे हुई और अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना की वजह से दिल्ली मेट्रो की 'ब्लू लाइन' पर सेवाओं में कुछ देर विलंब हुआ।
read more at लेटेस्टली


