अफगानिस्तान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, पिछले दिनों कई भूकंपों में 2000+ लोगों की हुई थी मौत
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि अफगानिस्तान में बुधवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। बकौल रिपोर्ट्स, भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान बताया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अफगानिस्तान में आए एक के बाद एक भूकंप में 2000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
read more at जनसत्ता


