हरियाणा में डीएसपी की हुई हत्या के मामले में आरोपी को भागने में मदद करने वाला हुआ अरेस्ट
हरियाणा पुलिस के मुताबिक, डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को शरण देने के आरोप में शुक्रवार को अलवर (राजस्थान) के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शख्स ने मुख्य आरोपी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर राजस्थान फरार होने में मदद की थी। इस मामले में अब तक यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है।
read more at भाषा


