श्रेयस ठीक हो रहे हैं, सुबह हमें देखकर मुस्कुराए थे: ऐक्टर की ऐंजियोप्लास्टी के बाद परिजन
अभिनेता श्रेयस तलपड़े के परिजन ने 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया है कि ऐक्टर की हार्ट अटैक आने के बाद हुई ऐंजियोप्लास्टी सफल रही है। परिजन ने बताया, "श्रेयस बेहतर हो रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने आज सुबह हमें देखा और मुस्कुराए।" गौरतलब है, उन्हें गुरुवार शाम मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद हार्ट अटैक आया था।
read more at ABP न्यूज़


