चेहरे पर सीधा क्यों नहीं लगाना चाहिए ऐंटीसेप्टिक लिक्विड?
अभिनेत्री उर्फी जावेद ने हाल ही में बताया है कि मुंहासा हटाने के लिए एक बार उन्होंने चेहरे पर ऐंटीसेप्टिक लिक्विड लगाया जिससे उनका फेस जल गया था। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ श्वेता श्रीधर के मुताबिक, चेहरे पर ऐसे ऐंटीसेप्टिक लगाने से नैचुरल स्किन बैरियर बिगड़ सकता है जिससे केमिकल बर्न, गंभीर जलन, लालपन, छाले या त्वचा छिल सकती है।


