शाहरुख की कंपनी 'रेड चिलीज़' के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, कंपनी ने जारी किया बयान
अभिनेता शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' ने बयान जारी कर बताया है कि कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के ज़रिए धोखाधड़ी की जा रही है। बयान के मुताबिक, "रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट वॉट्सऐप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के माध्यम से भर्ती नीति या किसी भी रोज़गार के अवसर की जानकारी नहीं देता है।"
read more at NewsBytes


