यूएस में अत्यधिक गर्मी के बीच शख्स की त्वचा उसके शरीर से हुई अलग, ब्रेन हुआ 'फ्राई'
एरिज़ोना (अमेरिका) में अत्यधिक गर्मी के बीच मौत की कगार पर पहुंच चुका एक व्यक्ति मिला है जिसके ब्रेन को अधिकारियों ने 'फ्राईड' बताया। बकौल वॉशिंगटन पोस्ट, दमकलकर्मियों को यह शख्स सड़क पर मिला जिसके आसपास नशीली दवाएं थीं। दमकलकर्मियों के अनुसार, शख्स के पूरे शरीर पर जलने के निशान थे और त्वचा उसके शरीर से अलग हो गई थी।
read more at Hindustan Times


