अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के 7 जवानों के शव किए गए बरामद
भारतीय सेना ने मंगलवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश में रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सेना के मुताबिक, कामेंग सेक्टर में 14,500 फीट की ऊंचाई वाले जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है।
read more at ABP न्यूज़


