Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वैभव सूर्यवंशी के दोस्त का तहलका, 13 वर्षीय अयान ने 134 गेंद पर ठोक डाले ताबड़तोड़ 327 रन

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 June, 2025
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के 13-वर्षीय अयान राज ने ज़िला क्रिकेट लीग में 327 (134) रन जड़े जिसमें 296-रन उन्होंने बाउंड्री से बटोरे। संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए अयान ने 30 ओवर के मैच में पारी के दौरान 41 चौके व 22 छक्के जड़े। अयान आईपीएल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले 14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के दोस्त हैं।