पाकिस्तान में लोकतंत्र तार-तार हो गया है: इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर महबूबा मुफ्ती
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को ट्वीट किया, "वहां लोकतंत्र तार-तार हो गया है।" उन्होंने कहा, "शायद एकमात्र उम्मीद की किरण स्वतंत्र न्यायपालिका व मीडिया है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों की मीडिया से विपरीत है।" बकौल महबूबा, राजनीतिक प्रतिनिधियों को तुच्छ आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


