बिहार में सड़क किनारे तरबूज़ बेच रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत व कई घायल
एसडीपीओ (सरैया) कुमार चंदन ने बताया कि बिहार के मुज़फ्फरपुर में बुधवार सुबह सड़क किनारे तरबूज़ बेच रहे कुछ लोगों को एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। बकौल एसडीपीओ, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
read more at हिन्दुस्तान


