मकान में आग लगने से केरल में एक शिशु समेत एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत
वर्कला (केरल) के दलवापुरम में एक मकान में आग लगने से सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि एक शिशु समेत एक परिवार के 5-लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दो मंज़िला मकान के अलग-अलग कमरों में शव बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस, परिवार के एक अन्य सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।
read more at भाषा


