अजित पवार ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बदला अपना ट्विटर बायो
एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ट्विटर पर अपना बायो बदल लिया है। उनके ट्विटर बायो में लिखा है, "उप-मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र। विधानसभा सदस्य, बारामती। पूर्व नेता प्रतिपक्ष, महाराष्ट्र विधानसभा। एनसीपी नेता।" गौरतलब है, अजित समेत 9 एनसीपी विधायक बीजेपी व शिवसेना की गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
read more at Twitter


