राहुल बजाज में अपने काम के प्रति जुनून था: उद्योगपति के निधन पर वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "बजाज में अपने काम के प्रति जुनून था।" बकौल सीतारमण, "उन्होंने उद्योग जगत की आवाज़ उठाई...और कई नवोदित उद्यमियों का मार्गदर्शन किया...उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।" बजाज का शनिवार को पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
read more at भाषा


