देश में लगातार चौथे दिन पेट्रोल की कीमतों में हुआ इज़ाफा, मुंबई में ₹111.77/लीटर हुई कीमत
देश में रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे/लीटर बढ़कर ₹111.77/लीटर जबकि डीज़ल 37 पैसे/लीटर बढ़कर ₹102.52/लीटर हो गए हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल व डीज़ल की कीमत 35 पैसे/लीटर बढ़कर क्रमशः ₹105.84/लीटर व ₹94.57/लीटर हो गई है।
read more at Twitter


