Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ई-रिक्शा चालक की बेटी ने टॉप किया ज़िला, MP में 10वीं में हासिल किए 99.4% अंक

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 6 May, 2025
उज्जैन (मध्य प्रदेश) के ई-रिक्शा चालक की बेटी सुहानी प्रजापति ने एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में ज़िला टॉप किया है और 99.4% अंक हासिल किए हैं। सुहानी ने बताया कि वह रोज़ाना 5 घंटे पढ़ाई करती थीं और इंजीनियर बनना चाहती हैं। बकौल सुहानी, उनके पिता की मेहनत के चलते उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया।