PDP में शामिल हुए अलगाववादी नेता और हुर्रियत के सदस्य सैयद सलीम गिलानी
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सदस्य सैयद सलीम गिलानी रविवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हो गए। गिलानी ने कहा, "पीडीपी ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक अधिकारों, मानवाधिकारों और कश्मीर समस्या के राजनीतिक समाधान की बात करती है। कश्मीर मुद्दे का समाधान केवल राजनीतिक रूप से ही हो सकता है।"
read more at भाषा


