Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में उत्सव के दौरान 60 फुट ऊंचा मंदिर रथ पलटा, 7 लोग घायल

short by शुभम श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 February, 2026
वेल्लोर (तमिलनाडु) में मयाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60-फुट ऊंचा मंदिर रथ अचानक असंतुलित होकर पलट गया जिससे कम-से-कम 7-लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सामने आया है। रथ के एक ओर झुकने से करीब 10-लोग उसके नीचे फंस गए। इस उत्सव में देवी की प्रतिमा को रथ में रखकर श्मशान या कब्रिस्तान तक ले जाया जाता है।
read more at Times Now