होम वर्क के लिए बेटी को थप्पड़ मारे जाने पर सैनिक पिता ने राजस्थान के स्कूल में की फायरिंग
पुलिस ने बताया है कि सेना के जवान पप्पू गुर्जर ने सोमवार को भरतपुर (राजस्थान) के एक स्कूल में फायरिंग की जिसमें स्कूल संचालक की पत्नी घायल हो गईं। स्कूल के एक शिक्षक ने कथित तौर पर होम वर्क न करने पर पप्पू की बेटी को थप्पड़ मारा था जिससे वह नाराज़ था। पुलिस पप्पू की तलाश कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


