तेजस्वी ने मछली के बाद संतरे खाने का वीडियो किया शेयर, कहा- इसके रंग से तो वे नहीं चिढ़ेंगे न
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हेलिकॉप्टर में मछली खाने के बाद 'X' पर संतरे खाने का वीडियो शेयर कर लिखा है, "नारंगी पार्टी हुई...इसके...रंग से तो वे नहीं चिढ़ेंगे न?" उनके साथ मौजूद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "बीजेपी वाले...इसको भी धर्म से जोड़ेंगे।" मछली वाले वीडियो को नवरात्र से जोड़कर बीजेपी ने उनकी आलोचना की थी।
read more at ABP न्यूज़


