राजस्थान में उफनती नदी पार कर रही स्कूटर सवार महिला पानी में बही, किया गया रेस्क्यू
ब्यावर (राजस्थान) में बारिश में उफनती छावनी नदी को पार कर रही स्कूटर सवार एक महिला पानी में बह गई जिसे रेस्क्यू किया गया है। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग पानी में झाड़ियों के बीच फंसी महिला को रस्सी के सहारे निकालते दिख रहे हैं। वहीं, पुल पर तेज़ धारा में पानी बहता दिख रहा है।
read more at लेटेस्टली


