उदयपुर में लकड़ी इकट्ठा करने गईं महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, एक की मौत व दो घायल
उदयपुर (राजस्थान) में रविवार को एक तेंदुए ने एक 40 वर्षीय महिला को मार डाला और दो अन्य महिलाओं को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, महिलाएं झाड़ोल में एक पहाड़ी क्षेत्र के पास लकड़ियां इकट्ठा करने गई थीं जहां तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में उदयपुर-अहमदाबाद राजमार्ग को जाम कर दिया।
read more at भाषा


