Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अप्रैल-दिसंबर तक डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी से लोगों को हुआ ₹107 करोड़ का नुकसान: केंद्र

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 10 March, 2025
केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि बीते वर्ष की अप्रैल-दिसंबर में कार्ड और डिजिटल भुगतान से हुई धोखाधड़ी के 13,384 मामले सामने आए जिसके चलते लोगों को ₹107.21 करोड़ का नुकसान हुआ। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) में इस तरह की धोखाधड़ी से ₹177 करोड़ का नुकसान हुआ।