शाहरुख खान ने मैच के बाद उठाए केकेआर के फेंके गए झंडे, वीडियो हुआ वायरल
केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने रविवार को एलएसजी के खिलाफ मैच के बाद स्टैंड्स में केकेआर के फेंके गए झंडे उठाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "अविश्वसनीय, ज़मीन से जुड़ी शख्सियत।" एक अन्य फैन ने लिखा, "शाहरुख के प्रति सम्मान।" मैच में केकेआर ने एलएसजी को 8 विकेट से हराया था।
read more at हिन्दुस्तान


