जल संकट के बीच बेंगलुरु में दर्ज हुआ 37.6°C तापमान, अप्रैल माह में 8 वर्षों में सबसे अधिक
बेंगलुरु में रविवार को 37.6°C तापमान दर्ज किया गया जो पिछले 8 वर्षों में अप्रैल माह में इस शहर का सबसे अधिक तापमान है। शहर में सबसे ज़्यादा तापमान 2016 में दर्ज हुआ था जब वहां तापमान 39.2°C रिकॉर्ड किया गया था। गौरतलब है कि बेंगलुरु में लोग पिछले करीब 2 महीने से भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं।
read more at The Siasat Daily


