यूपी में जलभराव की शिकायत की सुनवाई न होने पर लोगों ने भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन
आगरा (उत्तर प्रदेश) में जलभराव और सीवर लाइन न होने समेत कई शिकायतों की सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "बीजेपी राज में शिकायतों की सुनवाई नहीं है।"
read more at X (formerly Twitter)


