5 साल या कम उम्र के बच्चों के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम?
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विद्या नायर चौधरी ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि 5-वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम 1 घंटा/दिन से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "आउटडोर ऐक्टिविटी में कमी आने से स्क्रीन टाइम में बढ़ोतरी हुई है। इससे बच्चे आलसी, हाइपरऐक्टिव हो सकते हैं...उन्हें फोकस करने में दिक्कत हो सकती है।"


