साइमंड्स द्वारा हाथ-पैर बांधने का दावा करने का चहल का पुराना इंटरव्यू फिर से आया सामने
युजवेंद्र चहल का पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2011 में उनकी तत्कालीन टीम मुंबई इंडियंस के ऐंड्रयू साइमंड्स और जेम्स फ्रैंकलिन ने नशे में चेन्नई के एक होटल में उनके हाथ-पैर बांध दिए थे। बकौल चहल, उनके मुंह पर टेप भी लगा दिया था और अगली सुबह एक सफाईकर्मी ने उन्हें छुड़ाया।


