किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया है जैसा अश्विन से हुआ: गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विश्व नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन को डब्ल्यूटीसी फाइनल में न खिलाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर नंबर-1 बल्लेबाज़ होता तो क्या उसे प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते थे?" बकौल गावस्कर, हाल में किसी अन्य टॉप भारतीय क्रिकेटर के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया है जैसा अश्विन के साथ हुआ।
read more at ABP न्यूज़


