Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक के पूर्व पीएम इमरान की गिरफ्तारी के पीछे बड़ी साज़िश: शिवसेना (यूबीटी) का मुखपत्र सामना

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 10 May, 2023
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के पीछे एक बड़ी साज़िश है। सामना में कहा गया, "इमरान की गिरफ्तारी के जो दृश्य मीडिया के माध्यम से सामने आए हैं उन्हें देखते हुए सबके मन में सवाल आ सकता है कि यह गिरफ्तारी है या अपहरण?"