Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजय देवगन की 'रेड 2' की रिलीज़ टली, अब अगले साल फरवरी में रिलीज़ होगी फिल्म

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 11 September, 2024
अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'रेड 2' अब अगले साल 21 फरवरी को रिलीज़ की जाएगी। ऐक्शन से भरपूर इस फिल्म में अजय के साथ-साथ अभिनेता रितेश देशमुख व अभिनेत्री वाणी कपूर भी नज़र आएंगी। गौरतलब है कि यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म में अजय आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाएंगे।