महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश ने संगम में लगाई डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना
महाकुंभ (प्रयागराज) पहुंचे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई और पक्षियों को दाना खिलाया जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इस दौरान भूटान नरेश के साथ मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ भी थे और दोनों ने विधि विधान से संगम तट पर पूजा पाठ भी किया। गौरतलब है, भूटान के राजा सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे।
read more at इंडिया टीवी


