Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कार्टून देखते समय यूपी में फटा मोबाइल, डेढ़ साल की बच्ची झुलसी

short by Anuj / on Thursday, 30 April, 2026
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में मोबाइल फोन फटने से डेढ़ साल की बच्ची झुलस गई है। बच्ची की मां काम में व्यस्त थी और उसने बच्ची को बहलाने के लिए उसके हाथ में फोन दे दिया था जिसमें वह कार्टून देख रही थी। बच्ची को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया और अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
read more at India.com