Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शेयर बाज़ार ने निवेशकों को रुलाए 'खून के आंसू', 1000 अंक टूटा सेंसेक्स

short by रौनक राज / on Friday, 28 February, 2025
बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1000 अंक से अधिक टूटकर 73,608 अंक के स्तर पर आ गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी भी 300 (1% से अधिक) अंक से अधिक टूटकर 22,232 के स्तर पर आ गया। बाज़ार में भारी गिरावट के बीच निवेशकों ने कुछ ही मिनटों में ₹6 लाख करोड़ से अधिक गंवा दिए।