Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स में हिस्सेदारी के लिए बहुत ऊंची कीमत चुकाई है: अनिल सिंघवी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 29 July, 2024
श्री दिग्विजय सीमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंघवी ने कहा है, "अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स में हिस्सेदारी के लिए बहुत, बहुत ऊंची कीमत चुकाई है।" दरअसल, आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ₹3,954 करोड़ में इंडिया सीमेंट लिमिटेड में 32.72% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। सिंघवी ने इंडिया सीमेंट्स के एमडी एन श्रीनिवासन को सीमेंट इंड्रस्टी का 'भीष्म पितामह' बताया।
read more at Moneycontrol