Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सदियों बाद खोजी गई लियोनार्डो दा विंची की डिज़ाइन की गईं रहस्यमयी सुरंगें

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 4 March 2025
वैज्ञानिकों ने महान चित्रकार लियोनार्डो दा विंची द्वारा डिज़ाइन किए गए स्फ़ोर्ज़ा महल (इटली) के नीचे छिपी सुरंगों के रहस्यमयी नेटवर्क को खोज लिया है। यह खोज 15वीं सदी के महल की संरचनाओं को डिजिटाइज़ करने के लिए किए गए सर्वेक्षणों के दौरान हुई। बकौल रिपोर्ट, 15वीं शताब्दी में दा विंची ने महल की किलेबंदी का डिज़ाइन तैयार किया था।