क्यों पश्चिम बंगाल के कुछ गांवों में 18 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस?
नदिया ज़िले (पश्चिम बंगाल) के कई गांवों में स्वतंत्रता दिवस 18-अगस्त को मनाया जाता है। दरअसल, अंग्रेज़ अधिकारी सिरिल रेडक्लिफ के गलत मानचित्र के कारण नदिया पूर्वी-पाकिस्तान में चला गया था जिसके बाद वहां दंगे भड़क गए। अंग्रेज़ी हुकूमत ने नक्शे में बदलाव किया जिसकी घोषणा 17-अगस्त की आधी रात को हुई इसलिए यहां 18-अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होता है।


