लखनऊ में लगे अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 'सत्ताईस का सत्ताधीश' लिखे होर्डिंग
लखनऊ में सपा दफ्तर और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के घर के पास उनकी तस्वीर के साथ 'सत्ताईस का सत्ताधीश' लिखे होर्डिंग लगाए गए हैं। होर्डिंग में लिखा है, "24 में बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है कौन होगा सत्ताईस का सत्ताधीश।" ये होर्डिंग संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से लगवाए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


