Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

OpenAI ने गूगल संग की क्लाउड डील, माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भरता घटाने की है तैयारी

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 12 June, 2025
ओपनएआई ने गूगल के साथ क्लाउड डील की है जिसके तहत ओपनएआई गूगल क्लाउड की मदद से अपनी कंप्यूटिंग की ज़रूरतें पूरी करेगी। ओपनएआई पहले केवल माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई अब माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भरता कम करना चाहती है और अलग-अलग क्लाउड कंपनियों से जुड़ रही है। यह समझौता मई में तय हुआ है।