डिजिटल बैंकिंग में हो सकता है बदलाव, सर्विस शुरू करने से पहले बैंक लेगा ग्राहक की मंज़ूरी
आरबीआई ने डिजिटल बैंकिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए नए नियमों का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत, बैंकों को ग्राहकों से डिजिटल सुविधाएं देने से पहले उनकी स्पष्ट और रिकॉर्डेड मंज़ूरी लेनी होगी। बैंकों को डिजिटल बैंकिंग देते समय आईटी आउटसोर्सिंग, डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा, धोखाधड़ी से बचाव जैसे सभी नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
read more at हिन्दुस्तान


