परमाणु हथियारों की चेतावनी देने वाला आइंस्टीन का लेटर ₹32 करोड़ में हुआ नीलाम
अल्बर्ट आइंस्टीन का 1939 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट को लिखे एक पत्र की कॉपी नीलामी में ₹32.7 करोड़ में बिकी है। पत्र में उन्होंने फ्रैंकलिन को चेताया था कि जर्मनी यूरेनियम का इस्तेमाल कर 'बेहद शक्तिशाली बम' बना सकता है। आइंस्टीन ने राष्ट्रपति से इस विषय पर देश के काम को 'तेज़' करने का आग्रह किया था।
read more at Moneycontrol


